बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने प्रधान और लेखपाल को खरी-खोटी सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि कोढ़ी हो जाओगे... मर जाओगे। मजे की बात यह रही कि दरोगा के सामने हो रही इस बातचीत के दौरान प्रधान भड़के नहीं। वे बड़े आराम से बोले दी कि मरना अलग का विषय है। पहले इस मुद्दे पर आइए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।