फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: जैदपुर का युवक बीबीडी के पास नहर में कूदा, तलाश जारी, पटरी पर मिला बैग

ishwar ashish Updated Mon, 30 Dec 2024 07:47 PM IST

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के बसावनपुरवा गांव से लखनऊ के चिनहट में वर्कशॉप पर नौकरी करने के लिए निकला युवक कथित रूप से बीबीडी थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को नहर के पास एक बैग मिला जिसमें मिले आधार कार्ड के माध्यम से परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। जैदपुर थाना क्षेत्र के बसावनपुरवा मजरे पारादीपो गांव निवासी अभिषेक कुमार (22) रविवार की सुबह रोजाना की तरह बस से चिनहट के लिए निकला था। अभिषेक के बड़े भाई वासुदेव ने बताया कि दोपहर में उनके पास लखनऊ के बीबीडी थाने से काल आई और बताया कि अभिषेक का बैग नहर के किनारे मिला है। हम लोग मौके पर पहुंचे तो पुलिस नहर में तलाश कर रही थी। यह भी बताया कि युवक का मोबाइल घर पर टूटा पड़ा मिला। घर में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं हुआ था। बीबीडी थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को युवक के नहर में कूदने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ की टीम तलाश में लगी है। जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें