बाराबंकी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 349 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए शहर के विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय पर अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं। सोमवार को देवा, बंकी और हैदरगढ़ ब्लॉक के शैक्षिक व अन्य दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं। इसके लिए सुबह से ही भारी भीड़ पहुंची है। यहां स्वहस्ताक्षरित अभिलेखों की प्रतियां जमा करी जा रही है। डीडीओ/प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि दस्तावेजों की जांच कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।