फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, गंदगी मिलने पर कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश

बाराबंकी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से हालचाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल और ट्रॉमा ब्लड सेंटर के बाथरूम में गंदगी मिलने पर सीएमओ को कार्यदाई संस्था के एक दिन का सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसी बीच एक मरीज ने इमरजेंसी में फार्मासिस्ट पर पैसे लेने का आरोप लगाया। इस पर डिप्टी सीएम ने सीएमओ को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सीएमओ कार्यालय की वायरिंग को व्यवस्थित करके अंदर करने और अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें