कश्मीर के पहलगाम के बेसरन घाटी में आतंकी हमले का शिकार निर्दोष पर्यटकों की हृदय विदारक हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। बुधवार को शाम पीली कोठी स्थित कार्यालय से कैंडिल मार्च निकाला गया। मार्च स्टेशन रोड से रामलीला मैदान होते हुए महेश्वरी देवी मंदिर चौराहे पहुंचा। यहां शोक सभा की गई और पुलवामा के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा हत्या किया जाना बेहद निंदनीय है। यह केवल मानवता पर ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा पर आघात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस हृदय विदारक घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है और इसी क्रम में आगामी प्रस्तावित दौरे को स्थगित कर दिया। भाजपा इस कठिन समय में शोकग्रस्त परिवार के साथ खड़ा है।