फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रशासनिक अफसरों की टीम ने की जांच, पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को लगाई फटकार

किसानों की शिकायत पर पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी खदान खंड संख्या 77 का प्रशासनिक अफसरों की टीम ने जांच की। खदान में पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को फटकार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी गई। मौके पर बिना रवन्ना के पाए गए दो ट्रकों पर भी कार्रवाई की हुई। एडीएम न्यायिक अमिताभ, एसडीएम सदर इरफान उल्ला, नायब तहसीलदार पैलानी डॉ. मुस्तकीम, खनिज इंस्पेक्टर गौरव गुप्ता, खनिज अधिकारी अर्जुन सिंह, लेखपाल सुनील कुमार पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी खदान संख्या 77 का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को कड़ी फटकार लगाई। यहां बिना रवन्ना के रवाना हो रहे दो ट्रकों को भी पकड़ा। एडीएम न्यायिक ने दो टूक कहा कि अगर पानी से बालू निकाली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें