फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मारपीट कर नौ युवकों को जबरन किन्नर बनाया गया, कार्रवाई को लेकर पीड़ित एसपी से मिले

प्रताड़ित करने के बाद किन्नर बनाए गए युवकों व पीड़ित परिवार की महिलाओं ने एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। जदयू के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि अतर्रा क्षेत्र में गैंग सक्रिय है और नौ युवाओं को अगवाकर अब तक किन्नर बनाया जा चुका है। उन्हें मारपीट कर मजबूर किया जा रहा है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जदयू महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल की अगुवाई में कहा कि अतर्रा क्षेत्र में अवैध तरीके से अगवा कर व बुरी तरह मारपीट कर नौ युवकों को किन्नर बनाया जा चुका है। यहां एक सक्रिय गैंग चल रहा है। करीब एक दर्जन से ज्यादा बेकसूर युवाओं का एक फर्जी क्लीनिक में डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन कर लिंग परिवर्तन किया जाता है। हार्मोन चेंज करने वाली ओवरडोज दवाएं दी गईं। नशीले इंजेक्शन देकर तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। इसके बाद जबरिया वसूली कराई जाती है। वसूली न करने पर गंभीर चोटें पहुंचाई जाती हैं, इसका वीडियो भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें