बांदा जिले के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सरकारी आवासों में चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के 51 दिन बाद पुलिस ने झांझरा के जंगल से गिरोह के एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये के गहने व सामान और 4,160 नकद बरामद किए हैं।