फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लिंग परिवर्तन की आरोपी कैटरीना की मां ने जदयू नेत्री पर लगाए पांच लाख मांगने के आरोप

जबरन लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाए जाने के प्रकरण में आरोपी अतर्रा निवासी धीरू उर्फ कैटरीना किन्नर को जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को उसकी मां व सहयोगी किन्नरों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में जदयू नेत्री पर मुकदमा खत्म कराने को लेकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अतर्रा के लाल थोक मोहल्ला निवासी संतो ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि उसके पुत्र धीरू उर्फ कैटरीना को पिछले दिनों पुलिस ने लिंग परिवर्तन कराने के मामले में जेल भेज दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अतर्रा निवासी जदयू नेत्री अब उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। पत्र में लिखा है कि जदयू नेत्री पांच लाख रुपये में मुकदमा खत्म कराने की बात कह रही है। संतो ने मांग की कि आरोपी जदयू नेत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें