फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में किसान से घूस लेते जेई और संविदा लाइनमैन गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के लाइनमैन को 16 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा। बताया जा रहा है कि नलकूप का एस्टीमेट बनाने के नाम पर एक किसान से यह घूस मांगी गई थी। टीम ने उस जेई को भी गिरफ्तार किया है जिनसे घूस लेने के लिए कहा था। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी किसान हनीफ खान अपने खेत में ट्यूबवेल लगवाना चाह रहा था। किसान के मुताबिक उसने फरवरी में ट्यूबवेल का एस्टीमेट बनवाने के लिए जेई रावेंद्र कुमार से संपर्क किया था। जेई ने हनीफ को संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा से मिलकर बात करने को कहा। हनीफ लाइनमैन से मिले तो उसने 20 हजार रुपये की घूस मांगी। आरजू-मिन्नत करने पर 16 हजार रुपये में लाइनमैन ने एस्टीमेट बनाने की बात की। लाइनमैन की घूसखोरी से परेशान होकर हनीफ ने जिला मुख्यालय स्थित एंटी करप्शन टीम को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें