बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र के कोर्रही गांव में एक मुस्लिम महिला बानो की उनके ही दामाद लवकुश वर्मा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। मृतका ने बेटी आलिया के दूसरे समुदाय में किए गए प्रेम विवाह का विरोध किया था, जिससे नाराज दामाद ने इस वारदात को अंजाम दिया।