जनपद में आयोजित 52वीं सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप (जोन–बी) का समापन रोमांचक और यादगार हुआ। सभी मुकाबले भागवत प्रसाद मेमोरियल अकेडमी में खेले गए। इसमें चैंपियनशिप गौतमबुद्ध नगर के नाम रही। वहीं, मेरठ, गाजियाबाद व यूपी पुलिस ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय व चुतर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। टीम का खेल तकनीकी रूप से मजबूत रहा। जिसके लिए उन्हें सभी दर्शकों और अधिकारियों से भरपूर सराहना मिली। जिला कबड्डी संघ बांदा के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने संयुक्त रूप से कहा कि इस आयोजन शहर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और जिले में कबड्डी के भविष्य को नई दिशा देगा।