फसल की सिंचाई करने गए दो किसानों की ठंड से मौत हो गई। इनमें एक किसान बांदा और दूसरा चित्रकूट का है। नरैनी कोतवाली के गुढ़ाकला गांव के बीहरपुरवा निवासी बाबूलाल (38) शुक्रवार की रात गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। देर रात घर लौटे तो सर्दी से कंपकंपा रहे थे। परिजनों ने बिस्तर पर लिटाकर रजाई ओढ़ा दी। सुबह होने पर अचेत मिले। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।