पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने कलक्ट्रेट में शनिवार को प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। सरकार हिंसा को रोकने की जगह हिंसाकारियों को बढ़ावा दे रही है। सैकड़ों हिंदुओं के घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। ममता सरकार के इशारे पर हिंदू को लक्ष्य बनाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा। हिंदू पलायन कर रहे हैं। विहिप ने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने, हिंसा को रोकने, हिंसा की जांच एनआईए से कराए जाने सहित बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को निष्कासित करने की मांग की।