बोर्ड बैठक में हंगामा शांत होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने अपने कार्यालय में आनन-फानन पत्रकार वार्ता की। अपने समर्थन में करीब 19 सदस्यों को बैठाकर दस्तखत कराए और बैठक में सभी कोरम पूरा होने का दावा किया। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में बजट को लेकर हंगामा हुआ। विधायक व राज्यमंत्री पक्ष के करीब आधा से ज्यादा सदस्य बजट के विरोध में उतर आए। हंगामा शांत होने के बाद अपनी बात रखने के लिए जिला पंचायत सदस्य सुनील पटेल ने आनन-फानन पत्रकारों को फोन कराया और प्रेसवार्ता बुला ली। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ है। पक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने अपनी बात रखी है। शोर-सराबा तो होता ही है।