बांदा जिले में जौहरपुर संपर्क मार्ग पर बने रपटे के ऊपर से बह रहे बारिश के तेज पानी की वजह से शुक्रवार रात एक युवक बाइक समेत बह गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों और पुलिस की मदद से युवक की बाइक को पानी से बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।