बांदा जिले में तिंदवारी कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी चुन्नीलाल गुप्ता (65) की सोमवार को बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर टेंपो पलटने से मौत हो गई। वह नाती का हालचाल लेने बांदा जा रहे थे। हादसा महोखर गांव के पास ई-रिक्शा और टेंपो की टक्कर के बाद हुआ। गंभीर रूप से घायल चुन्नीलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत की खबर से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और मंगलवार को बाजार बंद रहा।