फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: चेन स्नेचिंग गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Shikha Pandey Updated Wed, 11 Mar 2026 08:52 PM IST

पुलिस ने बुधवार को चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 34 हजार रुपये नकद, चोरी का माल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। एएसपी शिवराज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रेहान, विपिन, जैद और मोहम्मद सैफ शामिल हैं, जो बांदा के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। इन पर 11 फरवरी और 8 मार्च को हुई मंगलसूत्र छीनने की घटनाओं सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर इन्हें आरटीओ चौराहे के पास से पकड़ा, जहां उन्होंने भीड़ वाले इलाकों में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें