खुद को आरटीओ, एसडीएम और माइंस अधिकारी बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वसूली में प्रयुक्त कार, 5,400 रुपये नकद, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।