कस्तूरबा गांधी विद्यालय जसपुरा में, जरा थम के बरस, कुछ देखने की इजाजत नहीं, तुम्हीं तुम हो निगाहों में हो... रील वायरल होने के बाद शिक्षिका यामिनी कौशल सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। कहा कि छात्राओं को कीड़ायुक्त खाना परोसा जा रहा है। उनके हक का राशन बेच लिया जा रहा है। खुले में नहाने को मजबूर किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर उन गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।