फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी उचुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटेगी आरएलडी

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बुधवार को बलरामपुर में उपचुनाव के मुद्दे पर पार्टी की रणनीति का खुलासा किया। कार्यकर्ताओं को एकजुट होने तथा संगठन में सक्रिय लोगों को जोड़ने का मंत्र दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोक दल के साथ ही एनडीए को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। किसानों, मजदूरों व छात्रों के हित व प्रदेश में खुशहाली के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 विधान सभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है। उपचुनाव में एनडीए के सभी प्रत्याशी विजयी हों इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर संबंधित क्षेत्रों में जी-जान से जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि उप चुनाव में हमें यह नहीं देखना है कि लोक दल का प्रत्याशी है या भाजपा का। कार्यकर्ता केवल इस बात को लेकर तैयारी में जुटें कि एनडीए को मजबूत करने के लिए उसके प्रत्याशी को जीताना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें