फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक विकास की पहल..., "कंसन्ट्रेशन और संतुलन" गतिविधि का आयोजन

कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर में बच्चों के मानसिक विकास, बौद्धिक विकास और एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल हुई। "कंसन्ट्रेशन और संतुलन" गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में कक्षा 5, 6 और 7 के बच्चों ने भाग लिया। इस गतिविधि में शामिल होने वाले बच्चों में पिंकी वर्मा, मानसी मौर्या, युनूस, हिमांशु, आरती, लवकुश, आशना, खुशी पाठक, मौनाज, वासिद, अरनव कन्नौजिया, आशुतोष पाण्डेय, ईशा, खुशी पाण्डेय, आस्था पाण्डेय और अन्य बच्चे शामिल थे। प्रधानाध्यापक सलमा खान ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में सक्रियता की वृद्धि होती है। इससे न केवल बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, बल्कि शारीरिक विकास भी होता है। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को एकाग्रता और संतुलन बनाए रखने के महत्व के बारे में समझाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें