फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राजनेता नहीं युगपुरुष थे पंडित अटल बिहारी वाजपेयी, धूमधाम से मनाई गई अटल जी की 101वीं जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मथुरा बाजार स्थित रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई। गोष्ठी में अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।   कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर पुष्पार्चन से किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अटल जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मनमोह लिया। पूर्व सांसद एवं दद्दन मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुचिता और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक था। पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम ने कहाकि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि युगपुरुष थे। उन्होंने युवाओं से अटल जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहाकि अटल जी ने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बनाया। कार्यक्रम के आयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने कहाकि अटल जी ने अंत्योदय, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, डीपी सिंह बैस, शेरावाली शुक्ला, शिव प्रसाद यादव, राघव राम पांडेय ,जगदंबा मिश्र, अतुल द्विवेदी, मणि राम तिवारी, अवधेश तिवारी, बुद्वि सागर अवस्थी, सुरेश गुप्ता, पवन शुक्ल व संजय शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें