फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पथ संचलन से दिया एकता व राष्ट्रभक्ति का संदेश, शामिल हुए सैकड़ों स्वयंसेवक

उतरौला (बलरामपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन निकाला। रामलीला मैदान से शुरू हुए पथ संचलन में आरएसएस के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दिखे। पथ संचलन के जरिए स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर रहने, समाज में अनुशासन कायम रखने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। पथ संचलन रामलीला मैदान से निकलकर श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौराहा और डॉ. अंबेडकर चौराहा होते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। जगह-जगह व्यापारी संगठनों की तरफ से स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक परंपरा ही नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक और राष्ट्र सेवा की भावना जगाने का माध्यम है। पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। नगर पथ संचलन में ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, राकेश तिवारी, केके गुप्त, हर्षवर्धन सिंह, रमेश गुप्त, सरोज कुमार, आलोक गुप्त, अभिषेक, दीपचंद, अभिमन्यु, राम नरेश, अशोक, अनूप गुप्त व सुधीर श्रीवास्तव सहित तमाम स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें