खरीफ फसलों की बोआई तेज हो गई है। इसी के साथ किसानों को खाद की जरूरत है। बारिश के बाद फसलों को खाद का छिड़काव करने के लिए किसान उर्वरक की दुकानों और सहकारी गोदामों का चक्कर काट रहे हैं। जिले के सेखुईकला सहकारी समिति पर सोमवार को पूरे दिन किसान जमा रहे और खाद वितरित होने का इंतजार करते रहे। वितरण में देरी और अधिक मूल्य से किसान आक्रोशित दिखे। सुनिए क्या कहा किसानों ने...