फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीएसटी के स्लैब में बदलाव से आमजन को मिलेगा लाभ, कैबिनेट मंत्री ने स्लैब में बदलाव की दी जानकारी

ishwar ashish Updated Tue, 23 Sep 2025 05:38 PM IST

जीएसटी के स्लैब में बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक फैसला है।शिक्षा के साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी लोगों को जीएसटी के स्लैब में बदलाव से लाभ मिलेगा। नवरात्रि में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ खाद्य सामग्री का मूल्य घटने से आमजन को काफी राहत मिलेगी। वाहन खरीदने वालों को भी जीएसटी में 10 प्रतिशत का छूट मिलेगा। यह बातें बुधवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जीएसटी के स्लैब में बदलाव से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कही। सूबे के खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लंबे समय से किसान, छोटे व्यापारी एवं आम जनमानस जीएसटी में बदलाव की मांग कर रहा था। पीएम मोदी ने पांच एवं 18 प्रतिशत दो स्लैब में जीएसटी का बदलाव किया है। आम उपभोक्ताओं के जरूरत की चीजों पर ज्यादातर जीएसटी शून्य हो गया है। इससे लोगों को अब जरूरत की चीजें सस्ती मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में लोग वाहनों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में लोगों को वाहन खरीदने पर भारी छूट मिलेगी। मोटरसाइकिल व कार आदि पर अब 28 की जगह 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी का भुगतान करना होगा। मंत्री बोले कि फाइव स्टार होटल को छोड़कर सभी होटलों को जीएसटी में बदलाव से लाभ मिलेगा। बताया कि 2017 में 65 लाख करदाता जीएसटी जमा करते थे लेकिन 2025 में करदाताओं की संख्या एक करोड़ 51 लाख हो गई है। जीएसटी का पैसा देश के विकास में उपयोग किया जा रहा है। सन 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य जीएसटी में बदलाव से पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह एवं जिला मीडिया संयोजक अवधेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें