फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छह सूत्रीय मांगों पर अड़े लेखपाल, तहसीलदार को सौंपा मांगपत्र

बलरामपुर। सदर तहसील में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर रहे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने बुधवार को तहसीलदार सदर को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संघ ने कहा कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। तहसील अध्यक्ष सुरेश तिवारी की ओर से दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि उपजिलाधिकारी सदर अपने कथित दुर्व्यवहार के लिए धरनास्थल पर आकर तहसील अध्यक्ष और लेखपालों से माफी मांगें। साथ ही तहसील अध्यक्ष का निलंबन लिखित रूप से वापस किया जाए। मांगपत्र में पात्र लेखपालों का लंबित एसीपी तत्काल लागू करने, फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में दिए गए स्पष्टीकरण वापस लेने, जीपीएफ पासबुक और सर्विस बुक अद्यतन कराने तथा लंबित देयकों व एरियर का शीघ्र भुगतान कराने की भी मांग की गई है। लेखपाल संघ का कहना है कि 28 जुलाई से सदर तहसील के लेखपाल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे हैं। मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगपत्र की प्रति जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ को भी भेजी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें