विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को ध्यान में रखकर मंगलवार को नगर पालिका सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वर्ष 2047 तक समर्थ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए जनसहभागिता के माध्यम से नगर के समग्र विकास का संकल्प लिया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए हम लोगों को अभी से प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। जनसहभागिता देश, राज्य एवं नगर के समग्र विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने नगर के विकास के लिए लोगों से सुझाव भी मांगा। गोष्ठी में वक्ताओं ने वर्ष 2047 के विजन को साकार करने के लिए साफ-सफाई, जल संरक्षण, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाली, डिजिटल सेवा, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया। गोष्ठी में अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, डीपी सिंह बैस, जेई (जल) धर्मेंद्र गौड़, कार्यालय अधीक्षक नरेंद्र कुमार, संजय कुमार मिश्र, सुभाष पाठक, नंदलाल तिवारी, राजेश कुमार कश्यप, विनोद गिरी, सिद्धार्थ साहू, सुशील साहू, अशफाक अहमद, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, आनंद गुप्त, मनोज साहू, मनोज यादव, शुभम चौधरी, शमीम व संदीप मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।