फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट: लोनावा गोंडा की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

ishwar ashish Updated Sun, 07 Dec 2025 04:07 PM IST

नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच लोनावा गोंडा की टीम ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समर जावेद व पंडित अटल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहला मैच रजवी इलेवन पिपरा तुलसीपुर व लोनावा गोंडा के बीच खेला गया। तुलसीपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंडा की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 66 रन बनाए। जवाबी पारी में तुलसीपुर की टीम आठ ओवर में 61 रन ही बना सकी। इस तरह लोनावा गोंडा ने पांच रनों से उद्धाटन मैच जीत लिया। तीन विकेट लेने व 14 रन बनाने वाले खिलाड़ी आसिफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजक अतीउर्रहमान गुड्डू ने बताया कि बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 80 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व उप विजेता टीम को 41 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें