फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Balrampur: महाविद्यालय के छात्रावास तालाब में पांच बच्चे डूबे, दो सगे भाइयों की मौत

बलरामपुर शहर के तुलसीपुर रोड पर स्थित महारानी लाल कुवंरि महाविद्यालय (एमएलके) के छात्रावास में स्थित तालाब में पांच बच्चे नहाते समय डूब गये। तीन तो बचकर निकल आए लेकिन गहरे पानी में जाने से दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के भलुहिया गांव के विवेक उपाध्याय के दोनों बेटे हैं, मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को भुलहिया गांव से विवेक उपाध्याय के दोनों बेटे अपने तीन अन्य साथियों के साथ शहर में स्वीमिंग पूल खोजते हुए आये थे। स्वीमिंग पूल की जानकारी न होने पर छात्रावास में निर्माणाधीन तालाब को देख रूक गये। दोपहर करीब दो बजे पांचों नहाते-नहाते तालाब के गहरे में पानी में चले गये। जिसमें डूबने से सार्थक (14) तथा पार्थ (10) की मौत हो गई। इसके अलावा तालाब से भुलहिया गांव के अयांशु उपाध्याय (14), रूद्रांश उपाध्याय (15) तथा धीरेंद्र उपाध्याय (13) प्रयास करके निकल आये। तीनों निकलते ही भागकर थाने पहुंचे और दो साथियों के डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें