बलरामपुर में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष बहलोल आरिफ नियाजी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने लोहिया भवन से कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य जुड़ा है, इसलिए किसी भी विवाद का समाधान वैधानिक प्रक्रिया से किया जाए। उन्होंने प्रस्तावित कार्रवाई को छात्रहित और जनहित के विपरीत बताते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की।