फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए उत्तम खेती के टिप्स

बलरामपुर में विकसित संकल्प अभियान के तीसरे दिन बुजुर्ग ब्लॉक के नारायणपुर और हुसैनाबाद गांव में कृषि संबंधी जागरुकता कार्यक्रम हुआ। दूसरे शिफ्ट में नारायणपुर गांव में प्रगतिशील किसानों को तरक्की के लिए टिप्स बताए गए। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक इंजीनियर के. पांडेय और डॉ. सियाराम कनौजिया ने किसानों को तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती में आधुनिक यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया। यह भी बताया कि कैसे यंत्रों की मदद से खेती की लागत को कम किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने किसानों को फसल अवशेष न जलाने की सलाह दी। यंत्रों के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने के उपायों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें