बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोपी जमालुद्दीन शाह उर्फ छांगुर ने उतरौला के मधपुर में धर्मांतरण का ठिकाना बनाया था। हाईटेक सुरक्षा घेरे के अंदर अलीशान कोठी बनाई। परिसर में ही एक डिग्री कॉलेज खोलने का खाका खींचा था। भवन का निर्माण हो रहा है, जो अब रुका है।