बलरामपुर में सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव की गूंज के बीच जलाभिषेक किया। मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। शहर के झारखंडी मंदिर के साथ ही उतरौला में हनुमान गढ़ी, राजा भरिया जंगल में जंगली नाथ मंदिर, तुलसीपुर, सादुल्लाहनगर व जरवा में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।