फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में शैक्षिक विकास में योगदान के लिए 20 गुरुजनों का हुआ सम्मान

बलरामपुर में शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में योगदान करने वाले 20 गुरुजनों को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों को लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिले के कंपोजिट विद्यालय सरायखास रेहरा बाजार के इंचार्ज प्रधानाध्यापक भानू प्रकाश मिश्र को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल एवं बीएसए शुभम शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। विधायक ने जिले के नौ ब्लाक एवं नगर क्षेत्र से दो-दो शिक्षकों सहित 20 गुरुजनों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। शिक्षकों को यह सम्मान विद्यालय का कायाकल्प करने, नवाचार के जरिए बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने, छात्र नामांकन में वृद्धि, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और स्कूल को निपुण बनाने में योगदान के लिए दिया गया है। बेहतर शिक्षण कार्य के लिए विजय कुमार मिश्र, कमला गुप्ता, अमर पाल सिंह, जावेद अहमद, मनोरमा जायसवाल, कनीज फातमा, रीता गुप्ता, शिव कुमार सोनी, कविप्रिया, संतोष शर्मा, आनंद, सुरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार यादव, पिंकू कुमार यादव, इंद्रजीत, लक्ष्मी देवी, प्रतिभा पांडेय, राकेश ओझा, अपर्णा मिश्रा, कालीचरण, अंशुमान शुक्ल, एवं डॉ. अमिताभ सिंह को सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें