फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील

यूपी के बलरामपुर में रविवार को उतरौला क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय... वंदे मातरम् के गगन भेदी जयकारों से गूंज उठा। यात्रा दुखहरणनाथ मंदिर से निकली। विभिन्न मार्गों से होते हुए श्यामप्रसाद मुखर्जी चौराहे पर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। देश भक्ति गीतों के बीच आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए पूरे उत्साह, उमंग के बीच यात्रा पूरी हुई। गांधी पार्क में यात्रा कुछ देर के लिए रुकी। इस दौरान आजादी के लिए महात्मा गांधी के योगदानों को याद करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा, अनूप गुप्त, देवानंद गुप्त आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों को याद करना है। साथ ही देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। यात्रा में नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्त, रोहित गुप्त, के.के गुप्त, सीबी माथुर, संतोष श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, राकेश तिवारी, रूपेश गुप्त, संदीप वर्मा भाजयुमो जिला अध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्त, महेश गुप्त, प्रमोद जायसवाल, देवानंद गुप्त सहित उपजिलाधिकारी अभय सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें