बलरामपुर में समर कैंप की रोचकता बढ़ती जा रही है। पीएम श्री विद्यालय फटवा में विद्यार्थियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी शिवपुरा सियाराम वर्मा ने क्रिकेट खेला। विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। वहीं आदर्शनगर में आईसीटी से संबंधित गतिविधियों से तकनीक सीखा। इस तरह आयोजन में विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने और समझने को मिल रहा है।