फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म में सड़ी सब्जियां मिलने पर भड़कीं महिला आयोग की सदस्य

बलरामपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। सोमवार को उन्होंने गैसड़ी ब्लॉक में आयोजित अन्नप्राशन व गोदभराई रस्म में प्रतिभाग किया। गर्भवती के गोदभराई रस्म में स्टॉल पर सड़ी हुई सब्जियां मिलने पर आयोग की सदस्य भड़क गईं। सीडीपीओ व बीडीओ पर नाराजगी जताते हुए गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया। ब्लॉक कार्यालय में आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं। ओडाझार कला तुलसीपुर की सकीना ने पति से विवाद की समस्या बताई। हसीबुन्निसा निवासी बेलहसा और तबस्सुम निशा निवासी अमवाबास ने भी पति द्वार मारने-पीटने की शिकायत की। उतरौला के सुभाषनगर की कौशल गुप्ता नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत की। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षकों को मामले की जानकारी देने का निर्देश दिया। इसके बा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी का निरीक्षण किया। सीएचसी में मरीजों को बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। प्रसूता व अन्य मरीजों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने और मेन्यू चार्ट बाहर चस्पा कराने का निर्देश अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार को दिया। इस अवसर पर बीडीओ नंद कुमार पांडेय, विपिन कुमार, सीडीपीओ शिव कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू, सुशीला, शकुंतला व रीना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें