फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने इंडी गठबंधन का फूंका पुतला

बलरामपुर में महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के वीर विनय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा व कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इंडी गठबंधन का पुतला फूंका। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री बिंदू विश्वकर्मा एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय अटल भवन से नारेबाजी करते हुए वीर विनय चौराहा पहुंची। विपक्षी पार्टियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि इंडी गठबंधन ने लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण बिल का विरोध करके यह साबित कर दिया कि उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। विपक्षी पार्टियों ने महिला विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए उनका अपमान भी किया है। आने वाले चुनावों में महिलाएं अपने अपमान का जवाब उन्हें जरूर देंगी। पुतला फूंकते समय साधना पांडेय, झूमा सिंह, वंदना पासवान, सविता सिंह, मंजू तिवारी, प्रभा शुक्ला, सुधा त्रिपाठी, डाली गुप्ता, निधि सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, व रेखा सहित अन्य मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें