फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में अमर उजाला संवाद में 'आओ मिलकर करें रक्तदान, दूसरों की बचाए जान' का दिया गया संदेश

बलरामपुर में संयुक्त जिला चिकित्सालय सभागार में शुक्रवार को अमर उजाला की तरफ से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान को बढ़ावा विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा और पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला ने रक्तदान करने के फायदे, रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों सहित अन्य बिंदुओ पर जानकारी दी। दूसरों की जान बचाने के लिए मिलकर रक्तदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय ने किया। इस अवसर पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला, समाजसेवी आलोक अग्रवाल, अशोक कुमार पांडेय, अभिषेक सिंह व विवेक कुमार शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें