बलरामपुर में रिजर्व पुलिस लाइन में नवनियुक्त आरक्षियों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। जिले को एक महीने के प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए 502 प्रशिक्षु आरक्षी आवंटित किए गए हैं। सबसे पहले स्वास्थ्य परीक्षण करके प्रशिक्षुओं का आगमन दर्ज किया गया। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।