उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में रविवार को बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक जलकर राख हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा ललिया थाना क्षेत्र के पन्नालाल पेट्रोल पंप और फटवा के बीच स्थित गणेशपुर मोड़ के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। बाइक से दो युवक जा रहे थे। बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। बाइक सड़क किनारे जाकर गिरी। इसमें आग लग गई। बाइक धू-धू कर जल गई। हादसे में बाइक सवार की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।