फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक मैकेनिक से मिला सुराग, बलरामपुर में साइबर फ्रॉड और टेरर फंडिंग गिरोह का खुलासा

बलरामपुर में पुलिस ने साइबर फ्रॉड और टेरर फंडिंग गिरोह का खुलासा किया है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह के लोग ललिया क्षेत्र में सक्रिय थे। यहां बाइक मैकेनिक सत्यदेव लोगों के खाता खरीदवाने का काम कर रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो जांच शुरू हुई। इस पर बैंक खातों की खरीद कर रहे फर्रुखाबाद प्रदीप सिंह के बारे में पता चला। पुलिस ने दोनों के साथ दो और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। साइबर फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार इन चारों से पूछताछ हुई तो सरगना सस्पियर गैंग का सुराग मिला। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने एक विशेष टीम बनाई और सरगना को गिरफ्तार कर पूरे रैकेट का खुलासा किया। यह रैकेट प्रदेश के कई जिलों में फैला है। अमेठी, लखनऊ, फर्रुखाबाद, आगरा, औरैया, दिल्ली के साथ ही बिहार में नेपाल के सीमावर्ती जिलों में इनके तार फैले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें