पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर विकास भवन में कृषि मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को विभिन्न विभागों की तरफ से स्टॉल लगाकर आधुनिक खेती की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि गोष्ठी में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने बताया कि मेले में आने वाले किसानों को अनुदान पर मिलने वाले बीज व अन्य कृषि संबंधी जानकारी दी गईं।