फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरुक

सोहेलवा जंगल के लालनगर सिपहिया गांव में तेंदुए से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। गांव में तेंदुए की तलाश में रविवार को वन विभाग की टीम जुटी हुई है। वन विभाग की टीम को गांव में अभी तक तेंदुए के पगचिन्ह नहीं मिले हैं। तेंदुए के पगचिन्ह मिलने पर ही गांव में पिंजरा लगाया जाएगा। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग जनकपुर रेंज के लालनगर सिपहिया गांव में लगातार दो दिन ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। तबसे वन विभाग की टीम गांव में तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। जनकपुर रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि वन विभाग की टीम पूरी तरह से सक्रिय है। गांव में लगातार जांच कराई जा रही है। अभी तक गांव के आसपास तेंदुए के पगचिन्ह नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। घर से अकेले न निकलें। समूह में रहकर ही खेती का कार्य करें। तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग के कर्मियों को सूचित करें। जागरूकता कार्यक्रम में श्रीराम सिंह व वन दरोगा आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें