बलरामपुर के हरैया थाना क्षेत्र के सिरसिया तुलसीपुर मार्ग पर शंकर सिंह के भट्ठे के पास बाइक सवार युवक का शव मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहजना के फकीरीडीह निवासी लल्लन प्रसाद ने बताया कि उसका छोटा भाई लालजी (46) घर पर अपने बच्चे के साथ रहता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव ईंट भट्ठे के पास मिलने की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से मिली है। इस पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा बाइक एक ओर पड़ी है। वहीं, पास में उसका शव पड़ा मिला है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। उसने हत्या किए जाने की आशंका से इनकार किया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।