फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: स्कूल पहुंचे डीएम, जाना एमडीएम का हाल, अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई का दिया आदेश

उतरौला शिक्षा क्षेत्र के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का डीएम पवन अग्रवाल ने बुधवार को निरीक्षण किया। बच्चों के पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति जाने के साथ उन्होंने रसोई घर का निरीक्षण किया। एक ही कमरे में तीन कक्षाएं संचालित होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश बीएसए को दिया। डीएम ने छात्रों से संवाद कर पढ़ाये जा रहे विषयों के बारे में जानकारी ली। उपस्थित पंजिका के निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। एक ही कमरे में तीन कक्षाओं के संचालन पर डीएम ने कहा कि कमरे है तो अलग-अलग कक्षाएं चलनी चाहिये। जर्जर भवन में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है यह कतई ठीक नहीं है। नवनिर्मित भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू कराया जाए। बीएसए शुभम शुक्ल को शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें