विकास भवन परिसर में सोमवार को दो दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ डीएम पवन अग्रवान व सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने फीता काटकर किया। मेले में कृषि विशेषज्ञों ने जिले में उगाई गई आर्गेनिक सब्जियों के बारे में जानकारी दी। सदर विकास खंड की बेल, सिरसिया की इंदिरा शिमला मिर्च, जिगना गांव की ब्रोकली, सोनपुर की मूली आकर्षण का केंद्र रही। उपकृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में आए किसानों को विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने उद्यान विभाग से मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बताया।