फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: गोंडा लीजेंड ने जीता उद्घाटन मैच, लीजेंड क्रिकेट सीरीज का हुआ शुभारंभ

स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को यूनुस खान मेमोरियल बलरामपुर लीजेंड क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ हुआ। गोंडा लीजेंड की टीम ने सात विकेट से उद्घाटन मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मुख्य अतिथि बलरामपुर चेयरमैन के प्रतिनिधि डीपी सिंह व बसपा नेता शाबान अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच शुरू कराया। क्रिकेट सीरीज का उद्घाटन मैच गोंडा लीजेंड व तिरंगा लीजेंड के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोंडा की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा लीजेंड की टीम ने 8.3 ओवर में 125 रन बनाकर उद्घाटन मैच जीत लिया। 49 रन बनाने तथा दो विकेट लेने वाले गोंडा टीम के खिलाड़ी शाहनवाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजक अतीकुर्रहमान उर्फ गुड्डू, सलाहुद्दीन चौधरी, पंडित अटल शर्मा, मेराज अहमद, शहनिसार खान व सचिन मदान सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें