फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़, परिजनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी को फांसी देने की मांग की

बलरामपुर जिले की कोतवाली देहात के समदा लोनियनपुरवा में शनिवार को हुई छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी देने व दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। समदा लोनियनपुरवा गांव की आठवीं की छात्रा मधु चौहान की शनिवार की सुबह गांव के ही धर्मपाल चौहान ने हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने मौके से ही धर्मपाल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। रविवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शव लेकर बहराइच मार्गं जाम करने के लिए निकल पड़े। रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया। ग्रामीण व परिजन वहीं पर प्रदर्शन करने लगे। परिजन हत्या के साथ ही दुष्कर्म की धारा बढ़ाने व आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इधर पुलिस ने हत्यारोपी धर्मपाल चौहान को जेल भेज दिया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि अभियुक्त धर्मपाल चौहान ने पूछताछ में बताया कि उसका और मृतका का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मैं उससे शादी करना चाहता था किन्तु मृतका ने अब मुझसे बातचीत करना बंद कर दिया था, उसके घर वाले भी मुझसे चिढ़ते थे। बस इसी बात से गुस्सा होकर मैने उसकी हत्या कर दी। एसपी ने आला कत्ल बरामद करने का दावा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें